जौनपुर: तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

जौनपुर। तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में संपूर्ण विद्यालय परिवार को शपथ दिलाई गई है कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करते हुए राष्ट्र निर्माण में पूर्ण समर्पण करेंगे|

आजादी का अमृत महोत्सव एक विशेष पर्व है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की  स्मृति को जीवित रखना और उनकी महानता को समर्पित करना है।

हमें इस पर्व के शुभ अवसर पर उनके साहस बलिदान और त्याग को सलामी देने के साथ-साथ अपने हृदय की गहराइयों से याद करना चाहिए। इस अवसर स्टाफ के सभी  सदस्य एवं छात्र उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ