जौनपुर: इंस्पेक्टर की दिवंगत पुत्री को दी गयी श्रद्धांजलि


केराकत, जौनपुर। शाहगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी की दिवंगत पुत्री कुमारी गौरी त्यागी (Kumari Gauri Tyagi) के आकस्मिक निधन पर केराकत कोतवाली में एक शोक श्रद्धांजलि  बैठक थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


 जिसमें कुमारी गौरी त्यागी के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए सभी पुलिस कर्मियों व सभी निरीक्षक व उपनिरीक्षकों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। तथा खड़े होकर दो मिनट मौन धारण कर मृतका की आत्मा की शान्ति हेतु ई·ार से प्रार्थना की गयी।


शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक विनोद कुमार अंचल, हरिश्चन्द सिंह, रामसुजान यादव, युगल किशोर राय, हेड कांस्टेबल राम बदन, बाबूलाल, कांस्टेबल पुष्पेंद्र जयचंद यादव, राकेश पाल आशीष तिवारी व राकेश सिंह आदि शामिल रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ