बरसठी, जौनपुर। हर युवा का सपना होता है कि, वह सेना की वर्दी पहन कर देश की सेवा करे लेकिन कुछ ऐसे भी होते है जो सेना के उच्च अधिकारी बनकर खुद की काबिलियत साबित कर देते है। बरसठी क्षेत्र के बसहरा गांव निवासी अभिषेक शुक्ला (23) ने अपनी मेहनत और काबिलियत से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया हैं। उनकी पहली पोस्टिंग पठानकोट में हुई है।
अभिषेक के चयन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है लोगो ने इस होनहार युवक की सफलता का इजहार किया है। अभिषेक के पिता राकेश शुक्ला बीजेपी जिलाउपाध्यक्ष मछलीशहर है और माँ जया देवी गृहणी है।
जबकि दादा स्वर्गीय विध्यवासिनी शुक्ला की गाँव मे काफ़ी प्रतिष्ठा रही है। पढ़ने में शुरू से ही मेधावी अभिषेक बचपन से ही भारतीय सेना का हिस्सा बनकर माँ भारती की सेवा और सुरक्षा का सपना संजोया था। उनकी प्राथमिक शिक्षा गाँव के प्रज्ञा विद्या मंदिर नर्सरी स्कूल में हुई थी।
इसके बाद इंटर की पढ़ाई के लिए प्रयागराज एवं स्नातक के लिए दिल्ली में दाखिला लिया। इसी दौरान एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) इंदौर व बिहार के गया में तीन वर्षों तक प्रशिक्षण लेकर भारतीय सेना में अफसर बने है। ऑफिसर्स ट्रेंनिग एकेडमी गया में आयोजित पासिंग परेड में अपने बेटे के कंधे पर स्टार लगने पर माता-पिता खुशी से झूम उठे।
वही, बेटे को सेना की वर्दी में सेल्यूट करते देख परिजनो की खुशी का ठिकाना नही रहा। गांव के नवयुवकों के प्रेणना के स्त्रोत बने अभिषेक को गांव, परिवार, रिश्तेदार एवं शुभचिंतको से लोग बधाई देते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे है। बातचीत में अभिषेक ने बताया कि, स्वर्गीय दादा हमेशा संघर्षों से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि, कड़ी मेहनत के बाद देश सेवा करने का अवसर मिला है।
0 टिप्पणियाँ