जौनपुर: सपा जिला कार्यालय पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक



🔸भाजपा सरकार में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार: रिबू श्रीवास्तव
जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जिला समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने बैठक को संम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान स्वाभिमान का कोई ध्यान दिया है तो सिर्फ  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने। समाजवादी सरकार में महिला अपने आप को सुरक्षित समझती थी लेकिन वहीं भाजपा सरकार ने महिलाओं को हर तरह से प्रताडि़त व अपमानित करने का काम किया है भाजपा सरकार मंे महिला डरीं सहमी है आज जहाँ देश मे आधी आबादी महिलाओं की है लेकिन अपनी अधिकार की लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं। महिलाएं घर का किचन समेत सारा खर्च देखती हैं वहीं आप देख सकती हैं कि गैस सिलेंडर से लेकर राशन तक कितना मंहगा हो गया है लेकिन भाजपा सरकार इसपर कोई ध्यान नहीं दें रही है। सपा सरकार ने जहां महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090 जैसे सुरक्षा प्रदान किया घरेलू समान सब कम दामों में मिला करते थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को अपने ताकत का अहसास भाजपा सरकार को दिखाने की जरूरत है अगर महिला एकजुट हो जाये तो निश्चित रूप से ये भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी। जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल ने कहा कि महिलाओं को अपनी ताकत स्वयं समझना होगा। अध्यक्षता तारा त्रिपाठी व संचालन सोनी सेठ ने किया। बैठक में मुख्य रूप डॉ सुमन यादव, नीलम सिंह, पूनम मौर्या, सोनी यादव, शबीना खान,शबनम नाज,शरताज बानो, रु बी बिन्द, शुशीला देवी,हरेश यादव,अनीता, सुषमा गौतम, रेनू कुमारी,निशू गौतम संगीता प्रजापति, लीलावती सरोज,सोनम सोनकर, निधि पाल,अमरावती निषाद निधि गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ