जौनपुर: विश्व रक्तदान दिवस पर लायंस क्लब क्षितिज ने किया रक्तदान



जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष विष्णु सहाय की अध्यक्षता में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए ब्लड बैंक लाइन बाजार जौनपुर में किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू और पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह व निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने रक्तदान के लिये प्रेरित करते हुए बताया कि रक्त केवल शरीर में ही बनता है और रक्तदान से जीवन बचाया जा सकता है।

अध्यक्ष विष्णु सहाय ने लोगों से अपील किया कि हर तीन महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिये। संस्था के कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर ने बताया कि रक्त का किसी भी प्रकार से उत्पादन नहीं किया जा सकता और न ही इसका कोई विकल्प है इसलिये लोगों के जीवन को बचाने के लिये रक्तदान जरूर करें। 



इस अवसर पर लायंस क्लब क्षितिज अध्यक्ष विष्णु सहाय, निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू (जैकी), जूही सिंह,  कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, संजय जयसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव  सहित काफी अधिक संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। 



इस सेवाकार्य में देवेंद्र सिंह पिंकू, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह संजय कुमार गुप्ता आदि ने अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सचिव देव आनन्द ने कहा कि आप सभी ने इस रक्तदान शिविर को महा रक्तदान पर्व का रूप दिया। इसके लिए लायंस क्लब क्षितिज परिवार आप सभी का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता है।

आरोही मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल| पता मड़ियाहूं-मिर्जापुर बाईपास रोड, नयेपुर दिलावरपुर, मड़ियाहूं।
Advt

Career Point Coaching Institute
Advt.


DDS The Group of Institutions, Jaunpur
Advt.

DDS The Group of Institutions, Jaunpur
Advt.

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ