रामनरेश प्रजापति
जिसमे माध्यमिक के 60 विद्यालयो में छह लाख, जिसमे प्रति विद्यालय दस हजार रुपया, उच्च विद्यालय 32 है जिसमे प्रति विद्यालय 25 हजार, 16 महाविद्यालयों में प्रति विद्यालय 50 हजार की धनराशि तय है। जिले के कुल।108 विद्यालयों का चयन करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक समिति का गठन किया गया है।
जिसके अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा, जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में डायट प्राचार्य डॉ राकेश सिंह के साथ दो प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक के रूप में बीआरपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुभाष सिंह व प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रधानाध्यापक अमित सिंह शामिल है।
राज्यसभा सांसद का प्रस्ताव पुस्तकों की आपूर्ति हेतु विद्यालयों की सूची तथा सांसद निधि से पुस्तकों की आपूर्ति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व कुल सचिव पूर्वांचल विश्वविद्यालय से डीपीएस पब्लिसिंग हाउस नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराए गए। पुस्तकों सूची लेखक एवं दर संलग्न कर प्रति विद्यालयों को पुस्तकों हेतु एवं विद्यालय की सूची की छायाप्रति सलग्न करते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित प्रतिनिधि प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक नामित सदस्य के साथ बैठक आहूत कर कार्यवृत्ति अभिकरण करने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित कर दिया गया है।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ