जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल के प्रथम जनपद आगमन पर नगर के पालिटेक्निक चौराहे पर सपा नेत्री उषा जायसवाल, श्रवण जायसवाल गांधी एवं दिनेश फौजी के संयुक्त नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर सपा नेत्री उषा जायसवाल ने डा. पाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर राहुल त्रिपाठी, राजेश यादव, अजय श्रीवास्तव, सभासद कृष्णा यादव, राज बहादुर पहलवान, कमलेश फौजी, अनिल फौजी, कन्हैया, नितेश साहू, आलोक वर्मा, शेखर साहू सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ