जौनपुर। लॉयंस क्लब गोमती (Lions Club Gomti) के पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ सुधाकर मौर्या (Former President MJF Sudhakar Maurya) का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वे कई वर्षों से कैंसर की बीमारी से पीडि़त थे। सूचना मिलते ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता उनके ओलंदगंज मछहरहट्टा आवास पर लगा रहा। शाम को रामघाट स्थित उनका अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि लायंस क्लब गोमती के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सुधाकर मौर्या ने समाज के सभी वर्गों की सेवा करने के साथ साथ कई महत्वपूर्ण कार्य किये थे जिसमें रामघाट पर भी विशेष कार्य उनके कार्यकाल में हुआ था।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में अध्यक्ष देवेश गुप्ता, डॉ.राजेश मौर्य, डॉ.जीसी सिंह, अनिल पांडेय, मनीष कुमार गुप्ता, धीरज गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, धनंजय पाठक, हसनैन कमर दीपू, जागेश्वर केसरवानी, नवीन मिश्रा, प्रतिमा गुप्ता, निधि गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, डॉ.सुलोचना सिंह, खुशबू गुप्ता, धर्मेंद्र गुपता, शिव कुमार साहू, डॉ. रश्मि मौर्य, गणेश गुप्ता, संतोष साहू, अशोक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ