मां राजदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य का निधन


शिव कुमार प्रजापति 
शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज ग्राम भरौली स्थित माँ राजदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम उम्र 35 के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर। परिवार में रो रो कर बुरा हाल है। माँ राजदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने पैतृक निवास चमरौती बस्ती शाहगंज पर अंतिम सांस ली।
स्वर्गी अशोक कुमार गौतम चार भाई एक बहन में सबसे बड़े थे। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार यादव, राज बहादुर यादव, अच्छेलाल यादव, सुंदर यादव, लालचंद यादव, राम यश यादव, यावर अली, विनोद कुमार यादव, सुषमा, खुशबू, प्रियंका, मीना आदि लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक सभा आयोजित की अध्यापक विनोद कुमार यादव ने कहा कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवार को सहन शक्ति दे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ