भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, होटल में मिली लाश


मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थी। 25 मार्च की रात को शूटिंग करने के बाद आकांक्षा होटल में गई थीं। जहां उन्होंने सुसाइड कर लिया।
हालांकि, आकांक्षा दुबे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि आकांक्षा दुबे उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। वो तीन साल की उम्र में अपनी फैमिली के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। आकांक्षा दुबे ने साल 2019 में फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से एक्टिंग डेब्यू की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ