जौनपुर, 07 फरवरी। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव का जौनपुर आगमन पर नगर के वाजिदपुर तिराहे पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं पत्रकारों से वार्ता करते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है। अब सबको धोखा दे रही है। यह तमाम सवाल समाजवादी पार्टी के लोग उठाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सबसे ज्यादा समाजवादी सरकार में रही है। आज महिलाएं अपने आपको असुरक्षित समझती हैं। ऐसे तमाम मुद्दे हैं जिसको लेकर संघर्ष करूंगी समाजवादियों ने कभी किसी को अपमानित नहीं किया है, सबको स्वीकार किया। हम लोग भगवान विष्णु से लेकर उनके जितने अवतार है, सबका सम्मान करते हैं। सभी धार्मिक ग्रन्थों का सम्मान करते हैं।
इस अवसर पर श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, राजेश यादव, इरशाद मंसूरी, दिनेश यादव फौजी, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, कमालुद्दीन अंसारी, भानु प्रताप मौर्या, शिवजीत यादव, रजनीश मिश्रा सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ