रवि किशन के बड़े भाई का निधन- Chakradoot

मुंबई। भाजपा सासंद और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है, वे 53 वर्ष के थे। बता दें कि अभिनेता के भाई का निधन रविवार को नानावटी अस्पताल में दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। अभिनेता ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
इस समय रवि किशन के परिवार में शोक की लहर है। अपने भाई के निधन की जानकारी देते हुए  सासंद ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'दुःखद मेरे बड़े भाई श्री रामकिशन शुक्ला जी का अचानक ह्रदय गति रुकने के कारण मुंबई के नानावटी अस्पताल में दोपहर 12 बजे निधन हो गया है।
महादेव से प्रार्थना है कि अपने श्री चरणों में स्थान दे ओम् शान्ति शान्ति शान्ति'। रवि किशन के इस पोस्ट पर कमेंट कर भोजपुरी के सितारे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह आदि ने भी दुख जताया है।

Ad


राज फर्नीचर | पता— तारापुर कालोनी, गाली नं. 3 के पास, जौननुर | सम्पर्क सूत्र 7600691518
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ