वाराणसी। प्रजापति कल्याण समिति बरेका वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा संतराम मेघा सम्मान पुरस्कार का आयोजन इंडियन इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. रामचंद्र प्रजापति व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट दिलीप पंडित ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के महत्व को बताते हुये अपने लक्ष्य को हासिल करने के महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डाला।
आयोजन को सफल बनाने में इंजीनियर चंद्रेश प्रजापति, इंजीनियर रमेश चौधरी, डॉ सुरेंद्र प्रजापति, गुलाब चंद प्रजापति, कृष्णा कुमार, श्रीराम प्रजापति, दिनेश प्रजापति, धर्मवीर सिंह प्रजापति, प्रमोद प्रजापति एडवोकेट, वीरेंद्र पंडित, विनोद कुमार, हौसला प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र प्रकाश प्रजापति तथा मातृ शक्ति के रूप में अपने उद्बोधन में सोनी चक्रवात, सुमन प्रजापति व संगीता पंडित ने अपने विचार व्यक्त व्यक्त किये।
0 टिप्पणियाँ