जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जलालपुर थानाध्यक्ष रमेश यादव ने जरूरतमंदों में कंबल वितरण को पुनीत कार्य बताया।चन्दन ने बताया 100 कंबल गरीब, असहाय विधवा व दिव्यांग लोगों में वितरण किया गया। चन्दन ने कहा ठंड में गरीबों, असहायों को वस्त्र देना सबसे पूर्ण कार्य है।
श्री सेठ ने कहा कि इस पुण्य कार्य में डा. रंगनाथ दूबे, डा. संगीता दूबे व पूर्व ग्राम प्रधान भवनाथपुर प्रमिला देवी सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।
0 टिप्पणियाँ