जौनपुर: बाल-युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में की प्रस्तुति

- हमारी भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया को प्रभावित करती रही है: डॉ. रामयश सिंह यादव 
जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बाल एवं युवा कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद मुख्य अतिथि डॉ. रामयश सिंह यादव को  भागवत गीता, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ यादव ने कहा कि आप ही देश के भविष्य हैं। आपमें ही कोई नेता, अभिनेता, अधिकारी होगा। 
संस्था के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि बच्चों में असीम संभावनाएं एवं अपार प्रतिभा होती है। हमारी भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया को प्रभावित करती रही है। हमारे यहां लोग आचार- विचार दर्शन सीखने के लिए आते रहे हैं। आप सबने हमें सम्मानित किया इसके लिए मैं संस्था का आभारी हूं। उक्त अवसर पर लोक गायक चंद्रमा प्रसाद यादव को सम्मानित किया गया। कलाकारों में बृजेश, सोनम जायसवाल, शिवांगी मौर्य, श्रेया मौर्य द्वारा उत्कृष्ट शानदार प्रस्तुति पर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथि अमित श्रीवास्तव प्रसिद्ध रंगकर्मी ब्रांड एंबेसडर नगर निगम वाराणसी ने कहा कि काशी कला की भूमि देवभूमि पौराणिक नगरी में " गंगा अवतरण " गंगा स्वच्छता पर नृत्य नाटिका कर रहा हूं। 
मैं भारत वर्ष में 130 बार नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर चुका हूं जिसे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा भी हमारे नृत्य नाटिका को देखा गया और सम्मानित भी किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी वाराणसी रेखा श्रीवास्तव ने बाल अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट बालकों के प्रति लैंगिक हिंसा अधिनियम 2012 के प्रावधानों, बाल संरक्षण, किशोरों का आयु निर्धारण, मेडिकल बोर्ड के कार्य, सुरक्षा, गुड-टच, बैड-टच और मौजूदा कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से बच्चों को अवगत कराया। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने  सभी कलाकारों एवं अतिथियों को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ