जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा देव दीपावली के अवसर पर जिसमें लाखो की संख्या मे लोग घाटो की सुन्दरता देखने आते है, श्री देव दीपावली समिति द्वारा आयोजित भव्य देव दीपावली महोत्सव मे रंगोली प्रतियोगिता नव दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट जौनपुर पर प्रायोजित कराई गई। बच्चों ने बहुत ही आकर्षक रंगोलियां बनाई।
संस्था अध्यक्ष विष्णू सहाय ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई व सराहना की। सचिव देव आनन्द ने आए हुए सभी अतिथियों व बच्चों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इतनी कड़ी मेहनत से इस प्रतियोगिता मे भाग लिया।
इस कार्यक्रम में शशांक सिंह रानू, अजीत सोनकर, दिलीप सिंह, अतुल सिंह, संजय गुप्ता, नीरज सिंह, संजय जायसवाल, दीपक साहू व अन्य लायन साथी व सभी श्री देव दीपावली समिति के पदाधिकारी गण ने अपनी ऊर्जावान उपस्थिति से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
0 टिप्पणियाँ