- कपूर खानदान में ख़ुशी का माहौल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मां बन गई हैं। उन्होंने आज दोपहर 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया है। आलिया के बेटी के जन्म की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस बधाइयां दे रहे हैं। फैंस आलिया और रणबीर के बच्चे के जन्म की खबर सुनकर बेहद खुश हैं।
- आलिया ने दिया बेटी को जन्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। आज सुबह आलिया को एच एन रिलायंस अस्पताल में आलिया को दाखिल कराया गया था। आलिया भट्ट ने 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया है। इस वक्त रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद हैं। विश्वसनीय सूत्र ने बेटी को जन्म देने की बात बताई। आलिया और रणबीर ने फिलहाल मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
- अप्रैल में हुई थी शादी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इंटीमेट वेडिंग थी। दोनों ने अपने घर में परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
0 टिप्पणियाँ