जौनपुर: मोदनवाल समाज ने मनाया कुलदेवता का जन्मोत्सव

शाहगंज,जौनपुर। नगर के राम जानकी संगत जी मंदिर पर समाज के गौरव कुल देवता भगवान मोदनसेन महाराज की जयंती बडे़ ही उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम के अतिथि बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष मोदनवाल महासभा अलोक कुमार आर्य कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदनवाल समाज के डाक्टर घनश्याम दास मोदनवाल ने किया। कार्यक्रम में नगर के स्वजाती बंधुओं के परिवार के बच्चों द्वारा मनमोहक राधा कृष्ण की भव्य झांकी व नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कुल देवता के गौरव का बखान किया। साथ ही उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया। वही मोदनवाल समाज के बारे में चिंता व्यक्त की और राजनीतिक व सामाजिक जीवन में भागीदारी और महिलाओं को आगे आने का विचार व्यक्त किया। मोदनवाल समाज के अध्यक्ष व राष्ट्रीय युवा संयोजक अनिल कुमार मोदनवाल ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीष मोदनवाल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य रु प से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदनवाल, जियालाल मोदनवाल, अशोक मोदनवाल, प्रकाश मोदनवाल, राष्ट्रीय मंत्री मख्खन लाल, कोषाध्यक्ष नारायण विष्णु मोदनवाल मंत्री शिवेंद्र मोदनवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ