जौनपुर। व्यक्तित्व विकास को समर्पित शहर की ख्यातिलब्ध संस्था जेसीआई क्लासिक ने वाजिदपुर स्थित रेस्टोरेंट में वर्ष 2023 के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए एक आम सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता कर रहे निर्वाचन अधिकारी जेसी सूजीत अग्रहरि ने सदन को सम्बोधित करते हुए बताया कि सत्र 2023 के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु एक मात्र उम्मीदवार शिवम सिंह ने दावेदारी पेश कर पर्चा भरा जिसको की पूर्ण रूप से वैध पाया गया है और संस्था के समस्त सदस्यो ने शिवम सिंह का अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए समर्थन करते हुए किसी भी अन्य सदस्य द्वारा दावेदारी पेश नही की गई है अत: शिवम सिंह को सत्र 2023 के लिए निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चयनित किया जाता है।
जिसका की सभा मे उपस्थित सभी सदस्यो ने करतल ध्वनि से स्वागत किया व नवचयनित अध्यक्ष का जोरदार अभिवादन किया। नवचयनित अध्यक्ष शिवम सिंह ने निर्विरोध समर्थन हेतु सदन का ह्मदय से आभार व्यक्त किया व आगामी कार्यकाल हेतु सचिव पद हेतु अत्यंत गतिशील व ऊर्जावान व्यक्तित्व के स्वामी योगेश साहू व कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद हेतु कर्मठ व ऊर्जा से परिपूर्ण रणजीत सिंह को जिम्मेदारी सौंप सदन को अवगत कराया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर विशाल गुप्ता ने नवचयनित अध्यक्ष शिवम सिंह को एक अध्यक्ष के कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्रदत्त की व एक बेहतरीन कार्यकाल के लिए कार्यकारणी समेत अग्रिम शुभकामनाये प्रेषित की।
सभा मे उपस्थित वर्तमान अध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने नवचयनित अध्यक्ष की क्षमताओं में अपना भरोसा जताया व सदैव साथ रह कर संस्था कार्य को सुचारू रूप से चलाने का वादा किया व अपनी शुभकामनाये प्रेषित की। सदन को सम्बोधित करते हुए शिवम सिंह ने आगामी वर्ष में संस्था का प्रतिनिधित्व मंडल स्तर पर किस प्रकार से और भी बेहतर तरीके से किया जा सके इसके बारे में अपनी योजनाओं से अवगत कराया और सदन में उपस्थित समस्त सदस्यो से खुले दिल से समर्थन का आह्वाहन किया।
सभा मे उपस्थित सभी पूर्वाध्यक्षो ने नवचयनित कार्यकारिणी समेत अध्यक्ष शिवम सिंह का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया व शुभकामनाये प्रेषित की। इस अवसर पर मधुशुधन बैंकर, कार्तिक सेठी, अजय गुप्ता, श्याम सेठ, सरवन सेठ, राजीव साहू, अमित पांडेय, विष्णु सहाय, मनीष गुप्ता, संजीव साहू, रशाल बरनवाल, शुभम साहू, हसन अब्बास, गोपाल साहू, राजेश किशोर, राजेश अग्रहरी, आशीष गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ