जौनपुर: प्रजापति समाज द्वारा महेन्द्र प्रजापति - संजीव प्रजापति का जोरदार स्वागत

जौनपुर: प्रजापति समाज द्वारा महेन्द्र प्रजापति - संजीव प्रजापति का जोरदार स्वागत
जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद स्थित प्रजापति पैलेस में चक्रदूत प्रजापति समाज जौनपुर द्वारा मुंबई कल्याण में सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट मुंबई व सहयोगी संस्था द्वारा प्रजापति समाज एकीकरण महासम्मेलन में प्रजापति गौरव सम्मान से सम्मानित चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक-महेन्द्र प्रजापति, संगठन मंत्री डा. संजीव प्रजापति के जौनपुर-आगमन पर जोरदार स्वागत का कार्यक्रम किया गया।उपस्थित स्वाजातीय बन्धुओं ने महेन्द्र प्रजापति व संजीव प्रजापति का जोरदार स्वागत करके बधाई दी। 
संस्थापक- महेन्द्र प्रजापति ने कहा कि सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट व उसकी सहयोगी संस्था जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रजापति समाज एकीकरण का कार्यक्रम कराया है बधाई के पात्र है इन्होंने भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति का सपना पूरा करने का प्रयास किया है। उनका सपना था कि प्रजापति समाज के लोग एक मंच से आकर अपनी आवाज उठायें तभी समाज में एकता की क्रान्ति आयेगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चक्रदूत प्रजापति सामाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति ने सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट मुंबई व सहयोगी संस्था को मुम्बई कल्यान में राष्ट्रीय स्तर पर प्रजापति समाज एकीकरण महासम्मेलन में जौनपुर से चक्रदूत प्रजापति समाज के पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद व बधाई दी।
इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के महासचिव ब्रह्मदेव प्रजापति, सचिव संजय प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर प्रजापति, प्रधान शिवशंकर प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, अमरजीत प्रजापति, अशोक प्रजापति, श्यामसुन्दर प्रजापित, राजकुमार प्रजापति, अरविन्द प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, सन्तोष प्रजापति, शिवजतन प्रजापति, रोहित प्रजापति, आनन्द प्रजापति, आदर्श प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ