- कम्पोजिट विद्यालय में हुई न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रामपुरखुर्द के प्रांगण में न्यायपंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न विद्यालयो से छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। रामपुरखुर्द गांव स्थित विद्यालय खेल मैदान में न्यायपंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। जिसमे बिभिन्न विद्यालयो से छात्र एव छात्राओं ने खेलकूद में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर के लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खंडशिक्षाधिकारी मछलीशहर बसंत कुमार शुक्ला ने कहा कि खेल कूद से बच्चों का शारीरिक एव मानसिक विकास होता है और निरंतर स्पर्धा में भाग लेने से प्रतिभा में निखार आता है। खेल मैदान में हुई बालको के प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से कबड्डी, खो खो, ऊँची कूद , लम्बी दौड़ सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
50 मीटर लम्बी दौड़ में नितिन गौतम, व बालिका में शिम्पा यादव, सचिन, भूपेश तिवारी, रानी मौर्या विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन पंकज जायसवाल ने किया। इस मौके पर प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, संजय सिंह, चंद्रेश यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) यूटा, शैलेन्द्र सिंह, बृजेश यादव , प्रेमशंकर तिवारी, कृष्णकांत पाण्डेय, नित्यानंद तिवारी, सार्जन कन्नौजिया, नवीन सिंह, धनेश कुमार मौर्य, रेखा देबी, रामबचन, प्रविन्द, छेदीलाल, सरोज चौरसिया, विंदु देबी, श्रीप्रकाश सिंह, तैयबा बानो, शारदा पाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ