जौनपुर: विजया दशमी मेला सकुशल संपन्न

-विजया दशमी में राम रावण युद्ध देखने जुटे लोग
केराकत, जौनपुर। नगर का विजया दशमी का मेला सोमवार को सकुशल सम्पन्न  हो गया। नार्मल स्कूल के मैदान  पर आयोजित  राम रावण के युद्ध के नजारे को हजारो लोगो  ने बड़े ही उत्सुकता  के साथ देखकर आनंद  लिया। भगवान  पुरु षोत्तम राम द्वारा रावण के वध के साथ रावण पुतले का दहन किया गया। नगर के सभी मार्गो  पर इस मेले में मार्ग पर सभी तरह की दुकानो पर  मेले में आए लोगो  ने सामानो की खरीद फरोख्त किया। भारी संख्या में दूर व नजदीक से बच्चो ,महिलाओ व पुरु षो ने मेले का आनंद लिया।
मेले में प्रबंधक  संजय प्रजापति डब्लू, चन्द्र प्रकाश गोले,राजकुमार उर्फ  छोटे,सूर्य  प्रकाश, गुड्डू सेठ,सुशील पटवा  एवं संरक्षक राय साहब परिवार के वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त,  विनोद साहू  आदि ने मेले में आए हुए लोगो का स्वागत कर आभार प्रकट किया।
मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सीओ गौरव कुमार शर्मा, कोतवाल संजय कुमार वर्मा, क्राइम  इन्सपेक्टर  दिग्विजय सिंह, गौराबादशाहपुर व जलालपुर  सहित कई  थानो  व पुलिस  चौकियो की पुलिस फोर्स व पीएसी के जवान चक्रमण करते देखे गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ