जौनपुर: त्योहार उपहार योजना को सेल्स मैनेजर ने दिखाई हरी झंडी

जौनपुर। इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के समीप कंपनी के सेल्स मैनेजर सत्यम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर त्योहार है उपहार है योजना का शुभारंभ किया। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल कंपनी ने त्योहार पर ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए यह योजना शुरू की है। उन्होंने यह भी बताया कि यह योजना जनपद के इंडियन ऑयल कंपनी के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ही लागू है। इस मौके पर पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर अजय सिंह, रामपाल सिंह, दिवाकर पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ