जौनपुर: दिवंगत बीजेपी नेता के घर श्रद्धाजंलि देने पहुंचे भाजपाई

जौनपुर।शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमुनिया भाजपा मंडल अध्यक्ष राम स्वारथ बिंद के निधन पर आज तेरहवीं पर उनके सराय मोहिद्दीनपुर आवास पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया
उपमुख्यमंत्री मा केशव प्रसाद मौर्य जी ने मोबाइल पर उनके पुत्र व परिजनों से बात कर अपना श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरी पार्टी व सरकार आपके साथ है उन्होंने कहा कि राम स्वारथ बिंद पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव जी ने भी मोबाइल फोन पर परिजनों से बात कर ढाढस बढ़ाया।जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राकेश द्विवेदी ने आवास पर पहुचकर उनके चित्र पर पुप्स अर्पित कर श्रंद्धाजलि देते हुए कहा कि राम स्वारथ जमीन से जुड़े कार्यकर्ता थे उनका जमुनिया मंडल में संगठन खड़ा करने में विशेष योगदान रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि जौनपुर में अच्छे मंडल अध्यक्ष में जमुनिया मंडल अध्यक्ष की गिनती होती थी उन्होंने पार्टी के हर कार्यक्रम अपने मंडल में जमीन स्तर पर कराये उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
श्रंद्धाजलि अर्पित करने वाले में विधायक शाहगंज रमेश सिंह विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा जमुनिया मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा  उत्तर प्रदेश,गीता जायसवाल चेयरमैन नगरपालिका परिषद शाहगंज प्रदीप जायसवाल राकेश वर्मा अमित श्रीवास्तव विजयलक्ष्मी साहू  बेचन सिंह आई टी प्रमुख अवनीश यादव, संजय सिंह महेंद्र गुप्ता विनीत शुक्ला कृष्ण कुमार जायसवाल भाजपा नेता पंकज श्रीवास्तव हैप्पी महामंत्री जमुनिया भाजपा सुधीर सिंह  धर्मेंद्र गौतम सुरेश चन्द अग्रहरि बंस बहादुर पाल भीम सिंह हृदय नारायण शुक्ला अशोक राजभर  संदीप चौहान  मनोज चौहान  आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रंद्धाजलि अर्पित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ