जौनपुर: स्थापना दिवस और सम्मान समारोह सम्पन्न


जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने मिशन शक्ति के अंतर्गत युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन नगर के एक होटल में हुआ! कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन, पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन और पद्मिनी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। बाल कलाकार अतुलिका सिंह द्वारा गणेश वंदना ने सबको अपने ओर आकर्षित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट हमेशा निःस्वार्थभाव से समाजसेवा करती रहती है। ट्रस्ट ने कई मरीजों को रक्त की व्यवस्था कराकर उनकी जान बचा चुकी है। मानव सेवा से बढकर को धर्म नही है। कार्यक्रम में पत्रकार सम्मान के साथ विविध क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण ले रहे महिलाओं और बच्चियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 
उसके बाद वृद्धा आश्रम से आए वृद्धजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। लोगों के आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में लकी ड्रा कूपन का आयोजन रहा जिसमें प्रथम पुरस्कार आराध्या सिंह, द्वितीय राजेश सिंह टोनी और तृतीय पुरस्कार बादल यादव ने प्राप्त किया। संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिँह ने कहा कि ट्रस्ट समय—समय पर जागरूकता संदेश के साथ क्षेत्र में हमेशा महिलाओं और बुजुर्गों के सम्मान में निरन्तर कार्य करती रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय—समय पर करना महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की एक छोटी सी मुहिम है। 
कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख और सागर सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राधिका सिंह, नागेंद्र सिंह, डॉ. प्रवेश सिंह, कंचन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, दीक्षा सिंह, रजत सिंह, पिंकू मौर्य, मीरा अग्रहरी, साधना सिंह, मीनाज शेख, अमित गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अजित सिंह, कमर हसनैन दीपू, आशीष माली, दीपक श्रीवास्तव, विद्याधर राय, ज्ञानचंद गुप्ता, अमर सोनी, सूरज सेठ, राहिल शेख, अतुल सिंह, विकास तिवारी, डॉ अब्बासी, अश्विनी सिंह, सन्तोष सिंह, सूरज जायसवाल, देवेन्द्र खरे, पंकज सिन्हा, सैली गगन, संजय उपाध्याय, तामीर हासन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ