सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के दहेंव निवासी कार्तिके त्रिपाठी पुत्र डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी का प्रथम प्रयास में ही नीट में चयन हुआ था। कार्तिके का सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया 1174 रैंक व 99.8 फ़ीसदी अंक हासिल किया है। इस वर्ष नीट में लगभग 20 लाख छात्र छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमे कार्तिकेय अपनी शिक्षा की शुरु आत सुजानगंज स्थित प्रणवम स्कूल में किया जिसके बाद कोटा में कोचिंग कर इस मुक़ाम तक पहुँचे है।
प्रणवम् स्कूल के प्रबंधक ने कार्तिके को अंग वस्त्र पहनाते हुऐ मिठाई खिलाकर स्वागत किया। स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राओं के द्वारा माला पहनाकर कार्तिकेय का स्वागत किया गया। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्तिकेय ने कहा आज मैं जो कुछ हूँ अपने माता पिता व मेरे गुरु इस स्कूल के प्रबंधक डॉ. प्रमोद के सिंह के कारण हूँ।
आप सभी छात्र छात्राओं से यही कहना है कि आपके गुरु जनो द्वारा जो भी दिशा निर्देश मिले उससे अच्छे ढंग से करते हुए शिक्षकों को दिखाने की कोशिश करें व आपके जीवन का जो भी लक्ष्य हो उसे पाने के लिए निरंतर रात दिन प्रयास करते रहे। अच्छी लगन एवं मेहनत से ही आपको अपनी मंजि़ल मिल सकती है। स्वागत समारोह में कार्तिकेय के पिता डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, कुलदीप पाण्डेय, विजय शंकर दूबे, अजित शर्मा, पंकज तिवारी, पंकज सिंह, दीपक तिवारी, सुनीता सोनी, नीता तिवारी, बन्दना, सोनाक्षी आदि उपस्थित रहे।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ