जौनपुर: पूर्व जिलाधिकारी जगतपाल का हुआ स्वागत

जलालपुर,जौनपुर। जिले में कार्यरत रह चुके जिलाधिकारी डॉ. जगतपाल के आगमन पर लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। श्री जगतपाल समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गुलाबचंद सरोज के शापिंग काम्प्लेक्स के उद्घाटन के अवसर पर आए हुए थे। कार्यक्रम की शुरु आत श्री पाल द्वारा गणेश प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर फीता काटकर उद्घाटन किया।
बताते चलें कि श्री जगतपाल जिले में वर्ष 1995 में कार्यरत रहे और फिर वह आजमगढ़ में कमिश्नर पद पर तैनात होने के बाद रिटायर हो गये है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप मे  कामता प्रसाद, सचिव उत्तर प्रदेश लखनऊ उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर आशुतोष सिन्हा एमएलसी शैलेंद्र सिंह प्रिंसिपल बयालसी इंटर कॉलेज, अजयेन्द्र दुबे, प्रबंधक कुटीर पीजी कॉलेज चक्के, पंकज भूषण मिश्र चेयरमैन, ओमेगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल छातीडीह मोहन श्रीवास्तव अध्यक्ष कलेक्ट्रेट सहित क्षेत्र के हजारों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ