- पहले ही टारगेट बैच में नीट में पांच,आईआईटी में एक उत्तीर्ण
- न्यू लाइट क्लासेज के बच्चों ने नीट व आईटी में मारी बाजी
जौनपुर। नगर के मख्दूमशाहअढ़न में स्थित न्यू लाइट क्लासेज के बच्चों ने नीट व आईआईटी की परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर अपने परिवार एवं संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। नीट व जेई 2022 में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय न्यू लाइट के सभी शिक्षकों को दिया है। जिले में यह पहला कोचिंग संस्थान है जिसने अपने प्रथम टारगेट बैच में कुल पांच छात्रों को नीट 2022 तथा एक छात्र को आईआईटी में सेलेक्शन दिलाया है।
छात्र छात्राओं का हौसला बुलंद करने के लिए और उनके अंदर एक प्रेरणा लाने के लिए संस्थान ने नगर के एक होटल में समारोह आयोजित कर बच्चों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। नीट परीक्षा 2022 में जो छात्र छात्राएं अच्छे नंबर से उत्तीण हुए हैं उसमें चंद्रकांत सिंह ने 720 में से 615, श्रेया श्रीवास्तव 597, मानवी सिंह 597, आयुशी सोनकर 496 तथा जेई मेंस 2022 की परीक्षा में अमन विश्वकर्मा ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया तथा जेई एडवांस 2022 में 5725 रैंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि पहली ही टारगेट बैच में जिस तरह से छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है इससे आने वाले समय में संस्थान और उंचाईयों तक जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में स्मार्ट क्लास एवं बेहतर कोचिंग की व्यवस्था की जायेगी जिससे जनपद के बच्चों को कोटा व अन्य जनपदों में तैयारी के लिए न जाना पड़े। इस मौके पर संस्था के डॉयरेक्टर शैलेंद्र यादव, शिक्षक सतीश उपाध्याय, हरीश सिंह, विपिन सिंह, अमित सिंह, जमाल, अमित यादव, नवीन श्रीवास्तव, वसीम खान, सैफी अनवार आदि मौजूद रहे।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ