शाहगंज,जौनपुर। समाजसेवी संस्था जेसीआई इण्डिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे जेसीआई सप्ताह के तीसरे दिन जेसीआई शाहगंज शिखर समाजिक संस्था द्वारा नगर के जेसीज चौक से आजमगढ़ रोड स्थित होटल शाहगंज पैलेस तक मैराथन दौड़ आयोजित किया गया। जिसे क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अभिषेक सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन दौड़ में तमाम विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। दौड़ में प्रथम विष्णु कुमार द्वितीय शनि कुमार व तृतीय स्थान पर अतुल कुमार रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुईथाकलॉ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चंद्र तिवारी (गुरु जी) के हाथों से विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया।
सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शिखर के अध्यक्ष क्षेमेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मैराथन दौड़ में सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के संयोजक सभासद जानकी कृष्ण कांत सोनी की तरफ से जलपान का व्यवस्था किया गया।
कार्यक्रम के अंत में बीजेपी नेता रु पेश जायसवाल व संस्था के संरक्षक पंकज सिंह ने अपनें विचार को रखा। जेसी सप्ताह के चेयरमैन धीरज पाटिल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर नीरज सिंह, रवि चतुर्वेदी, सुभाष चन्द्र, ईशान राम जायसवाल, वेद प्रकाश जयसवाल, विवेक गोलू,मंगेश ,नीतिन अग्रहरि, सोनू सेठ ,विवेक सिंह आदि मुख्य रु प से उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ