जौनपुर: राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई रैली

  • बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग पूरे माह चलायेगा अभियान
जौनपुर, 1सितंबर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत माह सितम्बर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितम्बर से शुरु  होकर 30 सितम्बर तक चलेगा। गुरूवार को राष्ट्रीय पोषण माह की शुरु आत के लिए कलेक्ट्रेट से रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।
राष्ट्रीय पोषण माह की थीम ''सशक्त, सबलनारी, साक्षर बच्चा, स्वस्थ भारत"" है। राष्ट्रीय पोषण माह में 5 विभागों-बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद तथा ग्राम विकास विभाग द्वारा मिलकर काम किया जायेगा।
इस माह पोषण पंचायत, पोषण वाटिका का निर्माण, स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधि का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय पोषण माह में महिला एवं स्वास्थ्य, बच्चा और शिक्षा-पोषण भी पढ़ाई भी, लैंगिक संवेदनशीलता जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जायेगा। 
राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत 25 सितम्बर से 30 सितम्बर तक व जन सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। जनपद में सभी 5321 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर माह सितम्बर में प्रत्येक दिन स्वास्थ्य एवं पोषण से सम्बन्धित कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरबी सिंह, तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार वर्मा उपस्थित थे।

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के मंत्री पद के प्रत्याशी खालिद खान एडवोकेट
Ad

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ