जौनपुर। इनरव्हील क्लब ने किशोरवय छात्राओं को जागरूक करने के क्रम में माउंट लिट्रा स्कूल की छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई तथा पीरियड की अवधि में स्वच्छ सैनिटरी नैपकिन की उपयोगिता तथा सहज उपलब्धता के दृष्टिगत स्कूल को क्लब द्वारा वेन्डिन्ग मशीन उपहार स्वरूप उपलब्ध कराई गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मृदुला सिंह जूही द्वारा पीरियड की अवस्था में विशेष सावधानी व स्वच्छता बरतने की बात कही गई तथा क्लब सचिव ममता मिश्रा द्वारा छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन के प्रति जागरूकता व माहवारी के समय विशेष सतर्कता पर बल दिया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने संगोष्ठी में छात्राओं को शारीरिक स्वच्छता के साथ मानसिक रूप से मजबूत रहने की शिक्षा दिया तथा माहवारी विषयक रुढ़ियों, कुरीतियों व अन्धविश्वासों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनसे बचने की सलाह दी गयी। क्लब ट्रेजरार शोभा सिंह द्वारा सैनिटरी पैड वेन्डिंग मशीन के प्रयोग की विधि का प्रदर्शन किया गया तथा पैड के इस्तेमाल सम्बंधी अत्यंत उपयोगी जानकारी दी गई।
माउंट लिट्रा जी स्कूल की प्रधानाचार्या व क्लब सदस्य प्रतिक्षा सिंह ने कहा कि इनरव्हील संस्थापक अध्यक्ष व सदस्यों सुनीता सिंह व नीलम सिंह आदि द्वारा वंचित वर्ग की महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा व सशक्तिकरण के कार्यों की शुरुआत क्लब के माध्यम से करने हेतु आभार ज्ञापित किया तथा उपस्थित सदस्यों दीपमाला जायसवाल, पूनम मिश्रा, शोभा सिंह, सरोज सिंह, अर्चना उपाध्याय, मीना सिंह को अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ अपना बहुमूल्य योगदान देने हेतु कृतज्ञता व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ