जेसीआई जौनपुर चेतना ने किया पौधरोपण

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जेसीआई सप्ताह के चौथे दिन पौधरोपण किया गया। साथ ही इस दिवस के अन्तर्गत सब्जी मण्डी और रासमण्डल चौक पर कपड़े के झोले बांट करके प्लास्टिक का उपयोग कम करने की पहल की गयी।
इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे जेसीआई सप्ताह का चौथा दिवस हमें यूएनएसडीजी 13 अर्थात क्लाइमेट एक्शन के लिए पहल करना सिखाता है। आज के दिन हम सभी ने पौधरोपण और कपड़े के बैग बांट करके पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया है। 
इस अवसर पर संस्थापक मेघना रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, नीतू गुप्ता, रीता कश्यप, शालिनी सेठ, रिंकी जायसवाल, मंजू जायसवाल, अलका उपाध्याय, अनीता गुप्ता, बबली चौरसिया, सरला माहेश्वरी आदि की उपस्थित रही। जेसीआई सप्ताह चेयरमैन सोनी जायसवाल ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संयोजक मंजू जायसवाल की अहम भूमिका रही।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ