- शिक्षक का स्थान कोई नहीं ले सकता: एसडीएम
शाहगंज,जौनपुर। जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा जेसी सप्ताह के पाश्चात गुरूवार की रात नगर के इराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान में महान दिवस उत्सव के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रहे उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवी संस्था और प्रशासन के कार्य में पूरी समानता है।
प्रशासनिक अधिकारी तक समाज के अंतिम पायदान के लोगों का दुख और समस्याएं जेसीआई के लोग पहुंचाने में खासी मदद करते हैं। उन्होंने शिक्षक सम्मान की सराहना करते हुए कहा कि माता पिता के बाद शिक्षक ही हैं जो हमें सही मार्ग पर लाकर हमारे जीवन को एक दिशा देते हैं। धरती पर गुरु का स्थान कोई नहीं ले सकता। शिक्षक सम्मान के तहत कंपोजिंट विद्यालय सबरहद के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, नटौली के प्रधानाध्यापक अखिलेश चंद्र मिश्र, प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव के प्रधानाध्यापक डॉ. राम यश वि·ाकर्मा, सेन्ट जेवियर्स स्कूल शाहगंज के प्रधानाचार्य संदीप सिंह, सेन्ट थॉमस कालेज के प्रवक्ता उत्सव मौर्य, सर सैयद अहमद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम, माडर्न जूनियर हाईस्कूल बड़ागांव के प्रधानाचार्य हसन मेंहदी, बीडीएस शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य पंकज सिंह, कुबा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मौलाना अबरार अहमद व बाल योगी अस्मित सेठ उर्फ करन गुरु को सम्मानित किया गया।
पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों को संपन्न कराने वाले संस्था के सदस्यों जेसी विनायक गुप्ता, मिन्हाज इराकी, ऋषिराज जायसवाल, शाहिद अंसारी, हसन मेंहदी, कफील राईन, सेराज आतिश, इकरार खान, मो. आसिफ़, अब्दुर्रहमान, मुराद अली, शानू अली, रवि शंकर वर्मा, मो. रजा, साकिब खान, डॉ. नदीम खान, सुहेल अहमद को सप्ताह चेयरमैन सरफराज ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह को विशिष्ट अतिथि समाजसेवी वारिस हाशमी, संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर, पूर्व अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह, मो. शाहिद नईम ने संबोधित किया। सप्ताह चेयरमैन सरफराज ने किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन एखलाक खान व हसन मेंहदी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ