- डीएफओ ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर किया पौधरोपण
सिरकोनी,जौनपुर। समाज की मजबूती के लिए संस्कार जरूरी है। आज लोगों के बीच दुराव बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण अध्यात्म व संस्कार की कमी है। उक्त् बातें मंगलवार को श्री दयानारायण लीला समिति कबूलपुर के मंच पर प्रवचन करते हुए मानस मर्मज्ञ डॉ मदनमोहन मिश्र ने कही।
उन्होंने कहा कि संसार मे जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई गुण जरूर रहता है। अब यह गुण उसके भीतर से कौन और कैसे निकाल पाता है। यह महत्वपूर्व है। श्री मिश्र ने हनुमान जी के पूजन अर्चन व उनके ताकत की विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने कहा व्यक्ति खराब नही होता परिस्थितियों के कारण भी वह खराब हो जाता है।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरु आत में डीएफओ प्रवीण खरे तथा श्री मिश्र ने बाजार में पौधरोपण किया। तत्पश्चात पंडित मदनमोहन मिश्र तथा डीएफओ श्री खरे का संस्था के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव,उमेश मिश्र, विनय श्रीवास्तव अंकित श्रीवास्तव आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन राजेन्द्र प्रसाद यादव टाइगर ने किया। इस मौके पर दुर्गाप्रसाद जायसवाल, मोतीलाल जायसवाल, जगन्नाथ चौहान, संजय यादव, पिंटू श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ