जौनपुर: रोटरी क्लब ने शिविर का किया आयोजन

जौनपुर। मानव सेवा को समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब व विद्या मेडिकेयर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में कोविड 19 से सुरक्षा हेतु कोरोना वैक्सीन टीकाकरण हेतु नि:शुल्क शिविर का विद्या मेडिकेयर सेंटर (निकट राजा साहब फाटक) पर आयोजन हुआ। जिसमें 68 लोगों ने निशुल्क टीकाकरण का लाभ उठाया।
इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा किये जा रहे सघन टीकाकरण कार्यक्रम के कारण कोरोना का प्रकोप देश में कम जरूर हो गया है परन्तु खत्म नहीं हुआ है और कोरोना का वायरस अभी भी हम सबके बीच में छुप कर बैठा हुआ है। 
हमारी जरा सी लापरवाही उसे फिर से तांडव करने का अवसर प्रदान कर देगी। इसको खत्म करने का एक मात्र उपाय टीकाकरण के प्रति जागरूकता का होना अत्यंत जरु री है तथा यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम न केवल स्वयं टीका लगवाए बल्कि औरों को भी प्रेरित करें।
इसी क्रम में डॉ चंदन गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा किये जा रहे नि:शुल्क टीकाकरण अभियान का फायदा देश के प्रत्येक नागरिक को उठाना चाहिए और जिन लोगो ने टीका की 2 खुराक लगवा ली है वह तीसरी खुराक को भी उतनी गम्भीरता से लगवा लें, तभी हम इस महामारी से निजात पा सकते है। अंत में संस्था सचिव सुजीत अग्रहरि ने सबको धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर अमित पांडेय, प्रियंका, राहुल गाँधी, अंकित साहू, मनीष गुप्ता, संजीव साहू, विभा साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad



www.chakradoot.com
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ