जौनपुर: मडि़याहूं पीजी कॉलेज में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • 98 यूपी एनसीसी द्वारा सीएससीटीसी 314 का हुआ समापन
मडि़याहूँ,जौनपुर। नगर के खैरु द्दीनगंज वार्ड स्थित मडि़याहूँ पीजी कॉलेज में सोमवार को एनसीसी की 98 यूपी बटालियन द्वारा सीएससीटीसी 314 का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ सम्पन्न हुआ। लगभग 500 से अधिक एन सी सी कैडेट पूरे जनपद से अलग अलग कॉलेजों से इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। 
इस मौके पर एनसीसी के छात्रों को देश प्रेम के साथ-साथ अनुशासित जीवन जीने की तरकीब बताया गया। तथा कैम्प में उनके रहन सहन उनके दैनिक दिनचर्या और समय प्रबन्धन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरु आत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ0 लीना तिवारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वालित किया। 
विधायक ने समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनसीसी के छात्रों ने देश के प्रति जो सांस्कृतिक कार्यक्रम जो पेश किया व तिरंगे का सम्मान करने के लिए संकल्प लिया व भारत के हर एक नागरिक में होना चाहिए। भारत माता की जय वंदे मातरम गीत हर भारतीय के खून में भी देखने को मिले तभी सेना व एनसीसी के मकसद को पूरा किया जा सकता है।
 छात्र जीवन मे एनसीसी जहां अनुशासन सिखाता है। वहीं देश से प्रेम करने का जज़्बा देता है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य कैप्टेन डॉ एसके पाठक ने एनसीसी के छात्रों ने देश सेवा की शुरूआत किसी कैडर से होती है वह एनसीसी ही है छात्रों में अनुशासन का डर भी होता है तो अनुशासित रहने की खुशी भी मिलती है उन्होंने ने कहा कि मडि़याहूँ पीजी कॉलेज में एनसीसी का सेन्टर बनाने में जो सह्युग अध्यापकों ने किया वह काबिले तारीफ है। 
इस मौके ओर एनसीसी कैडेट के छात्रों ने  एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं व्यंगात्मक कविता पाठ और देश प्रेम गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर रामेशमनी त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर कैम्प कमांडेंट कर्नल निकित सिंह नेगी डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल अमरजीत, कैम्प एडजुटेंट मेजर आरपी सिंह, ट्रेनिंग ऑफिसर एसके पाठक, कैप्टेन शिव शंकर मिश्र समेत कॉलेज के प्रबन्धक अपूर्व तिवारी, सूबेदार मेजर, गुरदयाल सिंह, सूबेदार थापा मौजूद रहे ।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad



www.chakradoot.com
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ