जौनपुर: शिक्षकों के हित में संगठित हो संघर्ष करें शिक्षक: अमित सिंह

  • धीरेंद्र सिंह अध्यक्ष व मंत्री चुने गए दिनेश राम
चंदवक,जौनपुर। शिक्षकों का हित सर्वोपरि है। शिक्षकों के मान सम्मान के लिए संगठन सदैव तत्पर है। शिक्षकों के हित में संगठित होकर निडरता से शिक्षक संघर्ष करें जिससे किसी भी शिक्षक के मान सम्मान पर चोट न आए। उक्त बातें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने संगठन के ब्लॉक इकाई के चुनाव के पश्चात क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।
श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने का हर संभव प्रयास करें। बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ही शिक्षकों का परमध्येय होना चाहिए।कार्यक्रम को अ·ानी सिंह, अशोक सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, पत्रकार अब्दुल हक़ अंसारी,संतोष कुमार ने भी संबोधित किया।
संगठन के ब्लॉक इकाई के चुनाव में सर्वसम्मति से धीरेंद्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष, दिनेश राम को मंत्री तथा संगठन मंत्री पद पर संतोष राम चुने गए।कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षकों व पत्रकारों को अंगवस्त्रम देकर जिला अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह व संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय सिंह, अर्चना सिंह,त्रिभुवन सिंह, प्यारे चौबे, ह्मदय नरायन चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ