जौनपुर: भारत विकास परिषद ने भजन कीर्तन के साथ मनाया सावनी भोज

जौनपुर,18 अगस्त। भारत विकास परिषद द्वारा सेवा एव संस्कृति सप्ताह के अंतिम कार्यक्रम में पौधारोपण, वितरण एव सावनी भोज का आयोजन बड़े हनुमान मंदिर पर किया गया। शाखा अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने इस सावनी भोज कार्यक्रम पर कहा कि पूरा परिषद परिवार आज सामुहिक भोज में सम्मिलित होकर सामाजिक रूप से अलग संदेश देता है। संस्थापक अध्यक्ष लोकेश कुमार द्वारा भक्ति गीत के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया।
इस अवसर प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख अतुल जायसवाल एव अवधेश गिरी द्वारा देशभक्ति गीत के माध्यम से सभी लोगो मे जोश भरा। महिला टीम जिसमे महिला संयोजिका बबिता जायसवाल,पूर्व महिला संयोजिका मीनू श्रीवास्तव,कमला साहू,ममता साहू, सीमा अग्रहरि,पूनम राज श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, रेखा जायसवाल,अंजू सिंह, पूनम श्रीवास्तव द्वारा भजन कजरी गीत एव अंताक्षरी के माध्यम से कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया। ततपश्चात मंदिर प्रांगण में नीम, आंवला, कदम एव पीपल के वृक्ष का रोपण किया गया एव सभी सदस्यों को तुलसी का पौधा वितरित किया गया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शरद साहू, सतेंद्र अग्रहरि,मीडिया प्रभारी शिव जायसवाल, गणेश साहू, रमेश श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरी,कृष्ण कुमार जायसवाल,राजेन्द्र निगम, राजीव श्रीवास्तव,महेंद्र चौधरी, डॉ.आशुतोष सिंह,राहुल पांडेय,दिवाकर गुप्ता,शैलेन्द्र निषाद, यूपी सिंह सहित संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।सप्ताह प्रकल्प प्रमुख पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने सफलतापूर्वक सभी कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सचिव दिलीप जायसवाल ने किया। प्रकल्प प्रमुख पंकज सिंह एव अतुल सिंह ने आए हुए सभी शाखा परिवार के सदस्यों को खूब सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

*भागीदारी पार्टी (पी) के जिला जौनपुर सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति एवं जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति की तरफ से आप सभी को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


AD

अखण्ड सेवा संस्था उ.प्र. के अध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति की तरफ से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं - Chakradoot
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ