जौनपुर: ठाकुरबाड़ी महिला समिति द्वारा शिविर का हुआ आयोजन

  • क्षय रोगियों में पौष्टिक किट का हुआ वितरण
बदलापुर,जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा गोद लिये गए क्षय रोगियों को नूट्रिशनल किट एवं वोकेशनल सपोर्ट के लिए स्थानीय गौरीशंकर मंदिर प्रांगड़ में भब्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने की। कार्यक्रम का उद्द्घाटन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज़्वलित के साथ किया। डॉ. अंजू सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। संस्था की छात्रा सृष्टि बरनवाल, अंजू मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा की टीवी  संक्रामक रोगो में से एक रोग है। वर्ष 2025 तक क्षयमुक्त भारत बनाने का संकल्प लेकर हमें आगे बढ़ना है और अपने गावों में लोगों को जागरूक करना है।
इसकी रोकथाम करने के साथ साथ लोगों पर पड़ने वाले प्रभावो फिर चाहे वो स्वास्थ्य से जुड़े हो या सामाजिक आर्थिक हो उनके बारे में जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित करना चाहिये जो संस्था आज यह सामाजिक कार्य कर रही है वे बधाई के पात्र है। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने रजनीपुर ग्राम सभा मे मनरेगा के तहत बनाये गए क्रीड़ास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल  मैदान में उगे झाड़ झंखाड़ की सफाई की जाय तथा बाउंड्री के अंदर ट्रैक बनाकर लाल मिट्टी डाली जाय जिसकी बिडियोग्राफी के माध्यम से हमे अवगत कराया जाय। साथ ही मनरेगा के तहत एकमाली रख दिया जाये जो फील्ड की सारी जिम्मेदारी निभाये।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा की टीवी एक संक्रामक रोग है जो सीधे आपके फेफड़ों को प्रभावित करता है संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने से फैलता है हमें इससे डरना नहीं है हमें सामना करना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. अंजू सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। इस मौके पर गोद लिये गए 105 क्षय रोगियों को डीएम द्वारा न्यूट्रिशनल किट का वितरण किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी भदोही के डॉ. एमआई खान व डॉ. राजेश ने भी टीवी के रोकथाम व सरकार  द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अजय तिवारी ने लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी शरद श्रीवास्तव, लालमणि मिश्र, केदारनाथ सिंह, अनिल शर्मा नीरज सिंह, सत्यजीत मौर्या, मंजू सिंह, प्रीति बरनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

*महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति जौनपुर के अध्यक्ष विजय कुमार प्रजापति एवं महासचिव धर्मेन्द्र प्रजापति की तरफ से आप सभी को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं*
AD

*भागीदारी पार्टी (पी) के जिला जौनपुर सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति एवं जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति की तरफ से आप सभी को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ