- कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अगुवाई में जुटे तमाम पार्टीजन
जौनपुर,23अगस्त। प्रयागराज से आजमगढ़ जाते समय जौनपुर के नईगंज में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने किया। तत्पश्चात तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर संक्षिप्त वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चल रहा है। हर बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान को पहुंचाना है।
आगामी नगर पालिका/पंचायत के चुनाव में पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में मजबूती से भागीदारी सुनिश्चित करेगी। इस दौरान उन्होंने जनपद के पार्टीजनों से कहा कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनायें और नगर पालिका/पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती से लड़ें।
स्वागत करने वालों में राम आसरे विश्वकर्मा, सुनील सिंह, प्रदीप तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, डा. एसए रिजवी, उपेन्द्र श्रीवास्तव, विनय यादव, महेन्द्र विश्वकर्मा, शमशेर अली, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, तारिक अली खान, नागेन्द्र यादव, अशोक प्रधान, रघुनाथ यादव, बांके लाल शुक्ल, सुनील दुबे सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ