-पौधरोपण कर सदस्यों को किया गया सम्मानित
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज का तीसरा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर लायन क्षितिज के सदस्यो द्वारा वृहद पौधरोपण का कार्यक्रम कौशल त्रिपाठी के घर पर व अगल बगल किया गया। कुल 100 वृक्ष लगाये गये। स्थापना दिवस की पूर्व सन्ध्या पर स्थापना महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता लायन विष्णू सहाय द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरु आत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह अध्यक्ष विष्णु सहाय, सचिव देव आनन्द, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर व अन्य मंचासीन लोगों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। रिन्की श्रीवास्तव द्वारा ध्वज वंदना की गई।
इसके बाद सीमा सहाय ,शिल्की श्रीवास्तव, डॉ प्रिया, वन्सिका मौर्या ,निशा कन्नौजीया व रिन्की श्रीवास्तव ने विभिन्न तरह के बच्चो और बड़ो के गेम कराए। इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा सभी चार्टर सदस्यों का अंगवस्त्रम व माला पहनाकर तथा लायंस पिन लगाकर तथा गिफ्ट देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने संस्था की स्थापना कैसे हुई इस सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह ने संस्था से सम्बंधित अपने खट्टे मीठे अनुभवों को सदस्यों से साझा किया गया तथा सभी लायन व लॉयनेस सदस्यों से नए अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आ·ाासन दिलाया जिससे संस्था अपने सेवा कार्यों से मण्डल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सके।
अन्त में कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रिया सिंह और अध्यक्ष विष्णु सहाय ने आये हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संचालन मेघना रस्तोगी द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर द्वारा सदस्यों को गुड पे अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सीमा सहाय व शिल्की श्रीवास्तव द्वारा गेम, क्विज आदि का प्रयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ अपना सहयोग दिया।
आयोजन में अतुल सिंह, सर्वेश जायसवाल, प्रदीप सिंह, सुनील जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, नीरज कुमार सिंह, संजय गुप्ता, डॉ प्रशांत द्विवेदी, डॉ चंदन नाथ गुप्ता, हाफिज शाह,जगदीश चंद्र मौर्य 'गप्पू',शिवेंद्र सेठ, विनय बरोतिया, राजीव गुप्ता , जगरनाथ मोदनवाल, सुनील कनौजिया, देवेंद्र सिंह पिंकू, कौशल त्रिपाठी, आशीष सिंह ,मनीष मौर्य, अतुल चतुर्वेदी, दीपक साहू, दिलीप जायसवाल,नीरज श्रीवास्तव ,डॉ विकास ,अशीष चौरसिया, राजेश किशोर ,रत्नेश जी, सरिता मिगलानी, पूनम जयसवाल ,ज्योति गुप्ता सहित तमाम लायन साथियों ने अपना सहयोग दिया।
0 टिप्पणियाँ