खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में भारत सरकार और प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्दिष्ट आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें 102 छात्राओं ने मेहंदी लगा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से आकांक्षा राजभर अनामिका बिंद तृतीय स्थान पर अंशिका यादव और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से वार्ता सिंह और श्रुति सिंह रहीं।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार गुप्ता, अनुराग कुमार यादव, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश यादव एवं सेकंड ऑफिसर विनोद मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। सुनीता सिंह एवं किरण सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी द्वितीय स्थान पर सिमरन व तृतीय स्थान पर पुष्पा रहीं।




0 टिप्पणियाँ