उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ द्वारा वाराणसी के कोषाध्यक्ष बने अमित प्रजापति

  • गरीब वंचित एवं शोषित वर्ग के हित और उनके कल्याण हेतु कार्य करना ही प्राथमिक उद्देश्य: अमित प्रजापति
वाराणसी, 5 अगस्त। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ द्वारा अमित प्रजापति को वाराणसी जिले का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वाराणसी के हरहुआ स्थित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये सामाजिक व्यक्तियों का सम्मान किया गया जिसमें मुख्य रूप से वाराणसी में सामाजिक कार्यकर्ता बृहस्पति फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित प्रजापति को वाराणसी मण्डल का उ.प्र. अपराध निरोधक समिति लखनऊ द्वारा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।


नव नियुक्त कोषाध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी में बाल श्रम कानून का पालन कड़ाई से लागू किया जायेगा एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं शिक्षा की व्यवस्था भी सुशाषित रूप से चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मयंक सिंह, जी.के. पाठक, वीरेंद्र सिंह, डॉ. उमेश, पण्डित प्रकाश मिश्रा, आलोक रंजन, रोहित सोनी, अमित यादव, रजनीकांत एवं अन्य सम्मानित लोगों की उपस्थिति में दायित्व का शपथ ग्रहण किया गया।



Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ