जौनपुर: शहीद रामदुलारे सिंह की मनाई गई 80वीं पुण्यतिथि

  • एसडीएम व सीओ समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद
मीरगंज/मछलीशहर,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के करियांव मीरगंज बाजार स्थित अमर शहीद रामदुलारे सिंह स्मारक पर क्षेत्रवासियों सहित आस पास के लोगो ने शहीद दिवस मनाया। गौरतलब है कि आज ही के दिन वर्ष 1942 में रामदुलारे सिंह द्वारा मछलीशहर तहसील में लगा अंग्रेजों का झंडा फाड़ कर फेंक दिया गया था और भारत का तिरंगा तहसील मुख्यालय पर  फहरा दिया गया था। जिस कारण अंग्रेज सैनिकों ने उन्हें मौके पर ही गोली मार दी थी । वे लहूलुहान होकर वहीँ गिर गए थे। घायलावस्था में उनके साथियों ने किसी तरह उन्हें घर लाने के लिए तहसील मुख्यालय से लेकर चले आये। निज निवास करियांव गांव के पास उन्होंने दम तोड़ दिया था। उस समय उनकी उम्र लगभग 19 वर्ष थी। इस दौरान क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित शीतला प्रसाद दुबे, दूधनाथ सिंह, ठाकुर बेनीमाधव सिंह समेत अन्य को भी यादकर उनके जब्जे को सलाम किया गया। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे क्षेत्रवासियों सहित आसपास के लोगो ने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता व शहीद राम दुलारे सिंह के परिजन देवेंद्र सिंह उर्फ  कल्लू व बीनू सिंह को स्टर्लिंग स्कूल के चेयरमैन व पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मीरगंज समेत कन्हैयालाल सिंह, भारत भूषण मिश्र , प्रमोद कुमार सिंह, बीनू सिंह साई, कृष्ण कांत दूबे, करियांव गांव की प्रधान आशा किन्नर व अन्य लोग मौजूद रहे। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील परिसर में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिागेड के कैडरों द्वारा आजादी कि लड़ाई में अपनी जान न्योक्षावर करने वाले अमर शहीद रामदुलारे सिंह को उनके 80वां शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन आर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बताते है कि 19 अगस्त वर्ष 1942 में अगस्त क्रान्ति के अमर शहीद रामदुलारे सिंह अपने साथ क्रांतिकारियों का हुजूम लेकर इंकलाबी नारा लगाते हुए तहसील प्रांगण में पहुंचकर अंग्रेजों भारत छोड़ो साम्राज्यवाद मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए इजलास पर चढ़कर यूनियन जैंक का झंडा उतार कर फेंका और हिंदुस्तान का तिरंगा फहरा दिया। जिसके बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर रामदुलारे सिंह पर अंग्रेज सिपाहियों ने गोलियों की बौछार कर घायल कर दिया। घायल राम दुलारे सिंह को साथियों ने उन्हें करियांव गांव लेकर चले गए। जिसके बाद अंग्रेजों ने पूरे गांव को घेर लिया और रामदुलारे सिंह को हर हाल में हासिल करना चाहते थे। ग्रामीणों ने अंग्रेजों की एक भी नही चलने दी लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।
इस दौरान लक्ष्मी बाई ब्रिागेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने वीर सपूत को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपना दर्द नही छिपा पाई और उनकी आँखें नम हो गई।आपको बता दे कि मंजिल कौर अर्से से तहसील परिसर में शहीद होने वाले अमर शहीद की प्रतिमा लगवाने की शासन प्रशासन से मांग कर रही है।लेकिन आज तक मांग पूरी नही हो सकी।इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने अमर शहीद रामदुलारे सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों ने अपनी जान न्योक्षावर कर हम लोगो को आजादी दिलाई है।अब इसे संभालने की जिम्मेदारी हम सबकी है। सीओ अतर सिंह ने कहा कि आजादी के दीवानों का मात्र एक ही लक्ष्य था कि हमे हर हाल में आजादी चाहिए जिसे पाने के लिए देशवासियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।इस दौरान कोतवाली देवानन्द रजक के अलावाधरम सिंह, अजय सिंह, मोतीलाल सुरेंद्र, वीरेंद्र, संतोष कुमार, रमाशंकर सरोज और छोटेलाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


*महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति जौनपुर के अध्यक्ष विजय कुमार प्रजापति एवं महासचिव धर्मेन्द्र प्रजापति की तरफ से आप सभी को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं*
AD

*भागीदारी पार्टी (पी) के जिला जौनपुर सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति एवं जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति की तरफ से आप सभी को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ