सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के बेलवार सुजानगंज निवासी फागु लाल वर्मा की पुत्री डॉ श्रृष्टि वर्मा का चयन संघ लोक सेवा आयोग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर हुआ है। उनके चयन पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल दिखा। डॉ श्रृष्टि वर्मा ने असंभव को संभव कर एक साल के अंदर ही एमबीबीएस की परीक्षा मंे चयन और फिर अभी यूपीएससी की परीक्षा में 122 वाँ स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता और क्षेत्र के साथ साथ पूरे जनपद का मान बढ़ाया है।
डॉ श्रृष्टि वर्मा ने बंगलौर में रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण करते हुए एमबीबीएस की परीक्षा पास कर ज़न सेवा के लिए तत्काल समर्पित हो गईं। डॉ श्रृष्टि वर्मा ने कहा कि दो हजार अट्ठारह में एक एक्सीडेंट से मैं पूरी तरह से हताश हो गई थी जिससे एम्स नई दिल्ली में मैं बेड रेस्ट पर हो गई और मैं चल भी नहीं पा रही थी तब मेरी अजीज मित्रों में से एक दोस्त जिनका नाम डॉ सुमन है उन्होंने मुझे हौसला दिया और हमारी मदद की जिसको मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।
डॉ सुमन ना होती तो आज मैं शायद ही यहां तक न पहुंच पाती जिन जिन लोगों ने हमारा सहयोग किया जैसे मेरा छोटा भाई सर्वेश पटेल आज मैं सबको धन्यवाद देती हूं। ''कामयाब होने के लिए आपको अकेले ही निकलना पड़ता है लोग आपके पीछे तभी चलते हैं जब आप जीतने लगते हैं'' और मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कोई भी मंजिल को पाना मुश्किल नहीं है अगर कोई भी कार्य सच्ची लगन और मेहनत से करते हैं तो सफलता जरूर मिलती है और अगर मैं कर सकती हूं तो दुनिया का कोई भी बच्चा कर सकता है और आज इस सफलता का पूरा श्रेय माता निर्मला देवी पिता फागु लाल पटेल और मामा श्याम पटेल के साथ साथ ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज के प्रबंधक संतोष द्विवेदी को जाता है। जहां से हमने शिक्षा की प्रथम शुरु आत की थी।
.jpg)
.jpg)
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B5%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%AC%E0%A5%83%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%AA%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%20%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%A8,%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3%20%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%AE%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82-%20Chakradoot.jpg)


0 टिप्पणियाँ