जौनपुर: भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का जिला व नगर कार्यकारिणी गठित- Chakradoot

  • व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा संगठनः विवेक
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने शनिवार को शहर के सिविल लाइन रोड स्थित एक होटल में जिला एवं नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। जिलाध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वेश जायसवाल, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया और नगर महामंत्री का दायित्व संजय केडिया को सौंपा। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि ये सभी लोग जिले के सामाजिक एवं सम्मानित व्यापारी हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग की अगुवाई में संगठन व्यापारियों के साथ हमेशा हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जायेगा। व्यापारियों के मान सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिये संगठन हमेशा संघर्ष करता रहेगा। जिला कार्यकारिणी में जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, प्रदीप सिंह रिंकू, जिला कोषाध्यक्ष मो. दानिश, जिला संगठन मंत्री अनिल हरलालका, विनय बरौतिया, धर्मेन्द्र रघुवंशी, जिला मंत्री राजेन्द्र खत्री, मनीष देव, संजय पाठक, पवन सिंह, संयुक्त मंत्री विजय केडिया, सूरज साहू, विजय साहू, उदय साहू, सोशल मीडिया प्रभारी रूप नरायन माली, आय व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी सुनील जायसवाल को दी गई। 
वहीं नगर कमेटी में नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, नगर महामंत्री संजय केडिया, नगर उपाध्यक्ष विवेक सेठी, जय किशन साहू, उमेश जायसवाल, नगर कोषाध्यक्ष देवेश जी वैश्य, सह कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, नगर संगठन मंत्री दिलीप सिंह, अजीत सोनकर, धीरज साहू, नगर मंत्री अमित जी वैश्य, लक्ष्मन गुप्ता, संजय गुप्ता, संयुक्त मंत्री दिलीप सेठ, विष्णु साहू, नगर मीडिया प्रभारी शिवकुमार गुप्ता, नगर आय व्यय निरीक्षक प्यारेलाल मौर्या, नगर कार्यकारिणी सदस्य पप्पू मोदनवाल बनाये गये। 
इस अवसर पर शशांक सिंह रानू, अजय गुप्ता, अमित जायसवाल, सीए सुजीत अग्रहरी, योगेश साहू, रितेश साहू, मनोज विश्वकर्मा, दीपक केडिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अवनीन्द्र तिवारी ने किया। जिलाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ