जौनपुर: मंगल क्लीनिक ने घनश्यामपुर बाजार में लगाया निःशुल्क शिविर- Chakradoot

  • डा. उत्तम गुप्ता ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श देकर दी दवा
बदलापुर, जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहे पर स्थित मंगल क्लीनिक न्यूरो साइकाइट्रिक सेण्टर के तत्वावधान में डा. उत्तम गुप्ता न्यूरो साइकेट्रिस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ साइकेट्रिस्ट द्वारा निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन बदलापुर क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में किया गया। 
प्रबंधक शशि भूषण पाण्डेय ने बताया कि घनश्यामपुर, जगजीवन, पट्टी, लघुपुर, कुशहा, बड़ेरी, बटाऊवीर, लखनीपुर, रामनगर, गोपालापुर, सम्बलपुर, कृष्णापुर, शाहपुर, साहनी जैसे गांव के असहाय 232 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ में उचित परामर्श दते हुये निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। 
शिविर में विपिन सिंह, पत्रकार संतोष तिवारी सहित बाजार के लोगों ने कार्यक्रम समाप्ति तक सहयोग किया। इस अवसर पर डा. विशाल गुप्ता, अजय चन्द साहू, अखिल उपाध्याय, त्रिलोकी नाथ यादव, सविता राव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ