- पेट के कीड़े मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं इसलिए स्वच्छता ज़रुरी: मुस्तफा
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा एडाप्टेड स्कूल प्राथमिक विद्यालय राजेपुर विकास खण्ड शाहगंज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत शिविर आयोजित कर बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पेट के कीड़े की दवा अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
संस्थाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि खुले में शौच न करें, आस पास साफ सफाई रखे, स्वच्छ पानी व भोजन ग्रहण करें, नाखून साफ व छोटे रखें, अपने हाथ साबुन से धोएं विशेषकर खाने से पहले और शौच जाने के बाद। सर्विस चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि पेट के कीड़े मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं, यदि इसपर ध्यान नहीं दिया जाए तो यह समस्या गंभीर परिणाम सामने ला सकती है। पेट के कीड़े यानि कृमि के नियंत्रण पर ध्यान दिलाने के लिए बच्चों के साथ ही उनके माता पिता का जागरूक होना ज़रुरी है, अल्बेंडाजोल की गोली खिलाने से बच्चे एनीमिया के शिकार से बच सकते हैं।
मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मानसिक और शारीरिक विकास के लिए एक से 19 वर्ष तक बच्चों को गोली खिलानी जरूरी है। विधालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कीड़ो का संक्रमण खराब स्वच्छता की स्थिति के परिणामस्वरूप होता है और संक्रमित मिट्टी के संपर्क से शरीर में प्रवेश करता है, इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ सफाई व स्वच्छता ज़रुरी है। इस अवसर पर प्रभाकर उपाध्याय, राजीव श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, हेमलता, शकुन्तला देवी, मनोज चतुर्वेदी, अशोक मौर्य, बीना, उर्मिला देवी, राधेश्याम मिश्र आदि उपस्थित रहें।
.jpg)

0 टिप्पणियाँ