जौनपुर: बैंक व बेलाव घाट का सीओ ने किया औचक निरीक्षण- Chakradoot

सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र दुबे तथा नवागत क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी के साथ गुरुवार को अचानक जफराबाद कस्बे के स्टेट बैंक की शाखा पहुंच गये। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने प्रबन्धक से कुछ जरूरी जानकारी लिया। 
उसके बाद तत्काल सभी लोग जफराबाद केराकत बार्डर पर स्थित बेलाव घाट पुल पर पहुंच गये जहां पुल के आस-पास दस मिनट तक पुलिस की टीम सक्रियता से जांच तथा कुछ तलाश करती दिखी। मौके पर क्षेत्राधिकारी श्री दुबे ने थानाध्यक्ष को आदेश दिया कि बेलाव पुल पर पिकेट लगातार लगाये रखें। पुलिस की 3-3 वाहनों को देखकर लोगों को लगा कि शायद कोई बड़ी घटना हुई है।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ