- डॉक्टर मिले नदारद जांच के बाद होगी कार्रवाई
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के जौनपुर वाराणसी राजमार्ग पर स्थित हौज ट्रामा सेंटर पर शुक्रवार को दोपहर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल पर तैनात डॉ. अनिल अनुपस्थित मिले। 2 बजे के बाद ड्यूटी पर तैनात होने वाले डॉ. अजय मौजूद मिले। पूछे जाने पर उपस्थित डॉक्टर ने अनुपस्थित डॉक्टर के बारे में निजी कार्य से कहीं बाहर जाने की बात बताई।
जिलाधिकारी ने जांच का आदेश दिया। मामले में सत्यता न मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही। अस्पताल परिसर में ओ टी कक्ष संचालित नहीं है। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात करके ओटी संचालित करने के लिए आदेश दिया। परिसर में सिटी स्कैन सेंटर ने सब कुछ बेहतर पाया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक कुल 45 लोगों का सिटी स्कैन किया गया। इस व्यवस्था से संतुष्ट रहे। बिजली कटौती के बारे में सवाल किए जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त ट्रामा सेंटर शहर से दूर ग्रामीण अंचल क्षेत्र में है। जिस फीडर से यहां की बिजली संचालित होती है, कटौती की समस्या रहती है।
उक्त ट्रामा सेंटर को शहर के फीडर से जोड़ने का कार्य जल्द ही किया जाएगा। चिकित्सा अधिकारी ट्रामा सेंटर डॉ डीके सिंह ने बताया कि ओ टी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पत्र लिखा है।
जैसे ही मैन पावर तथा उपकरणों की व्यवस्था शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। ओ टी सुचारू रूप से चलने लगेगा। अनुपस्थित डॉक्टर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दो डॉक्टर की नियुक्ति है। शिफ्ट वाइज डॉक्टर ड्यूटी करते हैं। डॉ अनिल सिंह ने अपनी ड्यूटी पूरी करके अजय सिंह को सुपुर्द कर दिया था।
.jpg)
.jpg)
.jpg)

0 टिप्पणियाँ